sports

Sourav Ganguly – सौरव गांगुली का वह फैसला जिससे छिनी कप्तानी, टीम से हुए ड्राप

Sourav Ganguly – सौरव गांगुली, ऐसे क्रिकेटर जिसने टीम इंडिया को लड़ना और जीतना सिखाया। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों में आक्रामक सोच विकसित की। सौरव गांगुली ने कई युवाओं को भी अवसर दिया जिनके जबर्दस्त प्रदर्शन की बदौलत देश लगातार जीतता रहा। वे भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तानों में शुमार हो गए और बाद में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष भी बने। सौरव गांगुली आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनके उस विवाद के बारे में बता रहे हैं जिसने भारतीय क्रिकेट में जबर्दस्त उथल-पुथल मचा दी थी। सौरव गांगुली के तत्कालीन कोच ग्रेग चैपल से मतभेद हो गए। इसका खामियाजा उन्हें कप्तानी छिनने और टीम से बाहर होने के रूप में भुगतना पड़ा। खास बात यह है कि सौरव गांगुली की राय पर ही ग्रेग चैपल को टीम इंडिया का कोच बनाया गया था। उनका यह फैसला केरियर के लिए सबसे घातक साबित हुआ।

Original source: cms.patrika.com →