sports

WTC 2027 के फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? श्रीलंका दौरे पर सीरीज के रिजल्ट का क्या पड़ेगा असर

Team India WTC 2027 Final Scenario: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की मौजूदा साइकिल का हिस्सा है। भारतीय टीम इस साइकिल में अब तक 9 टेस्ट मैच खेल चुकी है, जिनमें से 4 जीतकर 48.15% अंक (PCT) के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज के नतीजों से टीम इंडिया के WTC फाइनल में पहुंचने के समीकरण बदल सकते हैं।

Original source: cms.patrika.com →